Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 4 और 5 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे. माना जा रहा है कि उनके इस दौरे के बाद ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है.
3 अक्टूबर को दिल्ली में समीक्षा बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे की तैयारियां की जा रही हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली में बिहार चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों सामान्य, पुलिस और व्यय की समीक्षा बैठक होगी.
चुनावी तैयारियों की स्थिति की जानकारी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने बिहार प्रवास के दौरान पटना में समीक्षा बैठक करेंगे. इसमें बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य सचिव, डीजीपी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी शामिल होंगे. इससे पहले वे 30 सितंबर को सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर चुनावी तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेंगे.