HAM Candidates for bihar election : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
किसे मिला टिकट
सबसे खास बात यह रही कि पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी ने इमामगंज सीट से अपनी बहू दीपा कुमारी को टिकट दिया है। वहीं बाराचट्टी से उनकी समधन ज्योति देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टिकारी से अनिल कुमार, अतरी से रोहित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल कुमार मांझी और कुटुंबा से ललन राम को टिकट दिया गया है।
40 सीटों की मांग 6 सीटें मिलीं
गौरतलब है कि एनडीए के साथ सीट बंटवारे में मांझी की पार्टी ने 40 सीटों की मांग की थी, लेकिन समझौते के तहत उन्हें सिर्फ 6 सीटें मिलीं। इसको लेकर पहले कुछ नाराजगी की खबरें आई थीं, हालांकि अब मांझी ने अपनी लिस्ट जारी कर गठबंधन के प्रति संतोष का संकेत दिया है।