जेडीयू ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 5 मंत्रियों सहित 57 नामों का एलान

JDU Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 57 नाम शामिल हैं। पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति (एससी) प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जबकि 5 मौजूदा मंत्रियों को भी फिर से मौका दिया गया है।

5 मंत्रियों सहित 57 नामों का एलान

सूची में मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर, महेश्वर हजारी को कल्याणपुर, और सुनील कुमार को भोरे सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Image Image

Image

जेडीयू ने इस बार कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी की यह पहली सूची जारी होने के बाद अब शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *