मोकामा में लालू और नीतीश के करीबी की गोली मारकर हत्या…चुनावी रंजीश का आरोप

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा की बड़ी खबर मोकामा से सामने आई है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गुरुवार को बेहरहमी से हत्या कर दी गई। परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हें गोलियों से छलनी किया, इसके बाद गाड़ी से कुचलकर मौत की पुष्टि कर दी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन ने जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि दुलारचंद यादव को लगातार धमकियां मिल रही थीं और चुनावी प्रचार में एक्टिव होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं की गई है। उधर, जन सुराज पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *