Rahul Gandhi on vote chori: राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन यह सच नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यह लोकतंत्र आपका हैं न कि इलेक्शन कमीशन और नरेंद्र मोदी अमित शाह का। राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी किए गए और 3.5लाख वोटर के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए।
राहुल गांधी ने एक हैरान करने वाली बात बताई, हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार पोस्टल बैलट और ईवीएम वोटिंग के रिजल्ट्स अलग थे। पोस्टल बैलट में हम आगे थे जब मैंने पहली बार यह देखा तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैं टीम को कई बार क्रॉस चेक करने को भी कहा, उन्होंने कहा यह ऑपरेशन सरकार चोरी लागू किया गया है। यह प्लान कांग्रेस की बड़ी जीत को हार में बदलने के लिए बनाया गया है।
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए खुलासा किया कि इस महिला को 22 बार 10 अलग-अलग बूथ पर देखा गया है, उसको वोट देने का मौका भी मिला। लेकिन वह महिला हरियाणा की नहीं है, बल्कि ब्राजील की मॉडल हैं। इससे पता चलता है कि यह केंद्रीकृत प्रचलन हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में पांच तरीको से वोट चोरी की गई हैं
1) फेक वोटर्स बनाए गए
2) असली वोटरों के नाम हटाए गए
3) EVM हेर फेर किया गया
4) पोस्टल बैलट और ईवीएम में फरक लाया गया
5) केंद्रीकृत प्रणाली से पूरे राज्य को चलाया गया
राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सब मिलकर 25 लाख वोट बनते हैं, मतलब हरियाणा में 8 में से 1 वाटर फेक है।
राहुल गांधी ने खासतौर पर युवा पीढ़ी से अपील भी कि, मैं चाहता हूं कि भारत की युवा GEN जी इसको साफ शब्दों में समझे..क्योंकि ये आपके भविष्य के बारे में है। मैं इलेक्शन कमीशन और लोकतंत्र पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसको 100% प्रूफ के साथ कह रहा हूं। उन्होंने सीएम नायब सैनी के चेहरे पर ध्यान देने को कहा और व्यवस्था का जिक्र किया। चुनाव के सिर्फ दो दिन बाद ही हर कोई कह रहा था कि कांग्रेस जीत रही है लेकिन फिर अचानक सब उल्टा हो गया…