Bihar assembly election Results live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का आज ऐलान होगा.243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुए है पहले चरण 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुए, दूसरे चरण 11 नवंबर को 20 जिलों के 122 सीटों पर 68.76 प्रतिशत मतदान हुए, कुल मिला कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज हुए. इन दो चरणों के मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर शुरू हो जाएगी.
नीतीश कुमार ने पूरे जोश–ओ–खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वही तेजस्वी यादव ने भी 18 को शपथ लेने का दावा किया है. अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्गो का मजबूत समर्थन मिला है. अब तो नतीजे तय करेंगे सत्ता नीतीश की रहेगी या फिर तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए (reaslisticmedia.in) क्लिक करे.
सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगिज इसके बाद EVM की गिनती शुरू की जाएगी. दोपहर तक शुरुआती रुझान आने की उम्मीदें हैं और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित हो जाएंगे कि 243 सीटों पर बहुतमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैवोटों की गिनती के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग ने भी अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं.