चाचा पारस का चिराग को लेकर बड़ा बयान…तेजस्वी यादव को लेकर भी खोला पत्ता

Bihar Elections: बिहार की सियासत में चिराग पासवान को लेकर चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान दिया है. चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में पारस ने कहा कि अच्छी बात है अगर वो बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं. सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी. वो हमारे परिवार के सदस्य हैं, हमारे भतीजे भी हैं. चिराग मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह परिवार के लिए गर्व और खुशी की बात होगी.

महागठबंधन के सहयोगी है पारस

गौरतलब है कि पशुपति पारस वर्तमान में महागठबंधन के सहयोगी दल के नेता हैं. उन्होंने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी. पारस ने कहा कि बिहार में एनडीए की स्थिति ठीक नहीं है. हालांकि, महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.

सीट बंटवारे को लेकर क्या है स्थिति

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पारस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में दो ही गठबंधन हैं, एक एनडीए और दूसरा इंडिया गठबंधन. अगर चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो निश्चित तौर पर तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे. पारस के इस बयान ने बिहार की चुनावी राजनीति को और भी दिलचस्प बना दिया है, खासकर उस समय जब राज्य में दोनों गठबंधन सीट बंटवारे और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *