Bihar election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे की काउंटिंग जारी है अब तक के रुझानों में एनडीए लीड कर रही है. इस बार का राजनीतिक माहौल कई मायनों में पहले से काफी अलग दिखाई दे रहा है, जहां एक ओर एनडीए और महागठबंधन अपने-अपने गठजोर को मजबूत बनाने में जुटी है वहीं दूसरी और मैदान में उतरे बड़े चेहरे संभावित डिप्टी सीएम भोजपुरी कलाकार और बाहुबली नेता, पूरे चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों में 29 सीटों पर बिहार सरकार के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं इसमें बीजेपी के 16 और जदयू के 13 मंत्री भी शामिल है.
मंत्रियों के सीटों का हाल
तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे चल रहे है,लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और मुकाबले में उनके कांग्रेस के कांग्रेस कुमार है दोनों में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, वही तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं.
बाहुबलियों के सीटों का हाल
वही बाहुबलियों की बात करें तो दानापुर से रीतालाल यादव आगे चल रहे हैं, मोकामा से जेल में बंद अनंत सिंह आगे चल रहे हैं, रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पीछे हैं, कुचायकोट से जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं, वैशाली की लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला पीछे चल रही है मांझी से जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं, बाढ़ में राजदा प्रत्याशी कर्णवीर सिंह आगे चल रहे हैं, ब्रह्मपुर में लोजपा(रा) प्रत्याशी हुलास पांडे पीछे चल रहे हैं, एकमा में जदयू प्रत्याशी मनोरंजन सिंह आगे चल रहे हैं.
कलाकारों के सीटों का हाल
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर अलीनगर से आगे चल रही है. छपरा से खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे है, रितेश पांडे करगहर सीट से पीछे चल रहे है.ज्योति सिंह निर्दलीय काराकाट से पीछे चल रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए यहां (realisticmedia.in) क्लिक करें