राबड़ी आवास पर रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा…बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में तनाव 

RJD Symbol Controversy : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर तनाव बढ़ गया है. बीती रात RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पार्टी की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी के आवास पर कई उम्मीदवारों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. इस बीच, नेताओं की चुप्पी और सीट बंटवारे को लेकर सहमति न बन पाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

RJD में हाई वोल्टेज ड्रामा

RJD नेता मनोज कुमार झा ने ट्वीट कर स्थिति को सामान्य बताने की कोशिश की और कहा कि ऑल इज वेल. लेकिन रातभर चलने वाले घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. सूत्रों के अनुसार, राबड़ी आवास पर कई उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया गया था. हालांकि, जैसे ही तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे, स्थिति बदल गई. जिन उम्मीदवारों को पहले सिंबल दिया गया था, उन्हें दोबारा बुलाकर यह वापस ले लिया गया.

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बवाल

कांग्रेस की नाराजगी भी खबरों का हिस्सा बनी. बताया जा रहा है कि दिल्ली में तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी. इसी बीच राबड़ी आवास में उम्मीदवारों को सिंबल बांटने की प्रक्रिया से कांग्रेस नाराज हो गई. राजनीतिक विश्लेषक इसे महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देख रहे हैं. जब गठबंधन टूटने की संभावना पर नेताओं से सवाल किया गया, तो कोई सीधा जवाब नहीं मिला. एक नेता ने बस इतना कहा, “हमें सलाह देने के लिए बुलाया गया था, कोई गंभीर बात नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *