राजनीतिक बदलाव की मिसाल है शिवहर..!! इस बार किसे मिलेगा बिहार विधानसभा में जनता का विश्वास…

Bihar assembly elections 2025: शिवहर जिले की एकमात्र विधानसभा सीट कुछ दशकों से सीट पर राजनीतिक लड़ाई बड़ी दिलचस्प होती आ रही है, क्योंकि यहां की जनता लगभग हर चुनाव में अपना प्रतिनिधि बदलती रही है. बिहार के तमाम राजनीतिक मुद्दों से अलग हटकर शिवहर की जनता ने प्रतिनिधि के परिवर्तन को प्राथमिकता दी है.

ऐतिहासिक पहचान

शिवहर जिला बिहार राज्य के उत्तरी क्षेत्र में है या उत्तर और पूर्व में सीतामढ़ी जिले से दक्षिण में मुजफ्फरपुर जिले से और पश्चिम में पूर्वी चंपारण जिले से घिरा हुआ है. जनसंख्या के आकार और जिले के कुल क्षेत्रफल दोनों ही मामले में बिहार का यह सबसे छोटा जिला है. यहां कुल पांच ब्लॉक है शिवहर, पिपराही, पुरनहिया, डुमरी कटसारी और तरियानी हैं.

धार्मिक विरासत

शिवहर को धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है यह स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर एक अत्यंत प्राचीन शिव मंदिर है जिसे द्वापर युग का माना जाता है. स्थानीय मानता और ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण एक ही पत्थर को तराश कर किया गया था.

चुनाव का इतिहास बदलाव की परंपरा

शिवहर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3.14 लाख से अधिक है 2020 के चुनाव में राजद के चेतन आनंद ने जीत हासिल की थी. वही 2015 में जदयू के तत्कालीन विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन चुने गए थे. 2010 में यह चीज रेडियो के पास गई थी जबकि उससे पहले 2005 में राजद ने जीत दर्ज की थी.

पिछले 2 चुनाव का नतीजे

2015
विजेता उम्मीदवार–मोहम्मद शरफुद्दीन (JDU) को 44,576 मत मिले, वही दूसरी ओर लवली आनंद (Hindustani Awam Morcha (Secular)) को 44,115 मत मिले, जीत का मार्जिन 461 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 29.71% और रनर-अप का 29.43% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–चेतन आनंद (RJD) को 73,143 मत मिले, वही दूसरी ओर मोहम्मद शरफुद्दीन (JDU) को 36,457 मत मिले, जीत का मार्जिन 36,686 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.69% और रनर-अप का 22.28% रहा

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस जिले की एकमात्र विधानसभा सीट अपने बदलाव के मिसाल के लिए कायम रहती है या नहीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *