6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान,पहले चरण में तेज, तेजस्वी और भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री…!

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण न केवल 121 सीटों का फैसला करेगा बल्कि राज्य की राजनीति के कई बड़े चेहरों का भविष्य निर्धारण करेगा पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को होने वाले हैं उसका प्रचार अभियान अपने चरम पर है जो कि मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में 1300 से भी अधिक उम्मीदवार मैदान में है, लेकिन सबकी निगाहें लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों और बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों पर टिकी हुई है।

तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों ही इस चुनाव में अलग-अलग रणनीति के साथ खड़े हो रहे हैं जहां तेजस्वी राघोपुर सीट से हैट्रिक जीत का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप यादव इस बार अलग रहा चुन चुके हैं। वह राजदा छोड़कर अपनी पार्टी से महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी के लिए भी यह चरण कही अहम रखते हैं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से एक बार फिर चुनावी मैदान में है। दोनों नेताओं की जीत न केवल उनकी राजनीतिक भविष्य के लिए जरूरी है, बल्कि बिहार में बीजेपी की मजबूती के लिए भी जरूरी मानी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषण को का मानना है कि पहले चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह राज्य की राजनीतिक दिशा का संकेत देगा। अब देखना यह होगा कि 6 नवंबर को जब मतदाता अपना अपना पक्ष चुनेंगे तो नेताओं को झटका लगता है या उनकी पार्टियों के लिए कोई फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *