Bihar assembly election 2025: बिहार की सियासी जमीन पर लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू हो चुका है। पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए यह निर्णायक दिन साबित होगा जब वह अपनी किस्मत का दाव आधिकारिक तौर पर लगाएंगे।
चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए कड़ी समय सीमा तय की है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे इसके बाद 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 20 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर संपन्न होगा, दोनों चरणों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पहले चरण में बिहार के 18 प्रमुख जिलों की 121 विधानसभा सिम मतदान के लिए तैयार है इनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल है।
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 121 सीटों पर पहले चरण और 122 सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होगा यह चुनाव सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच सट्टा की लड़ाई का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। आज की नामांकन के साथ ही तय हो जाएगा कि कौन से दिग्गज नेता और नए चेहरे इस चुनावी समर में उतरेंगे। बिहार की जनता अब 6 नवंबर का इंतजार कर रही है, जब वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर राज्य की भविष्य का फैसला करेगी।