बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल जिले की आरक्षित (SC) सीट त्रिवेणीगंज विधानसभा जहां 2005 से जेडीयू का दबदबा कायम है. जहां के प्रमुख मुद्दे बढ़ शिक्षा और आधारभूत संरचना है. जो कि जातीय समीकरण और स्थानीय समस्याओं को राजनीति की गहराई से प्रभावित करती है.
2005 से पकड़ बरकरार
2000 में राजद के अनूप लाल यादव ने यहां जीत दर्ज की थी. लेकिन 2005 से जेडीयू सीट पर मजबूत स्थिति में है. वर्ष 2010 में वीणा भारती विधायक बनी जो कि जेडीयू से थी. और 2020 में उन्होंने करीब 3000 वोटो से राजद के उम्मीदवार को हराकर अपनी सीट बराकर राखी.
क्या होंगे प्रमुख मुद्दे
इस क्षेत्र में बाढ़ शिक्षा सड़क और बुनियादी ढांचे की समस्याएं प्रमुख मुद्दों में से है. जिनका प्रभाव स्थानीय राजनीति पर पड़ता है. कोसी नदी के कारण नियमित रूप से आने वाली बाढ़ से जनजीवन प्रभावित होते हैं, और साक्षरता दर राज्य औसत से कम है, और जाति समीकरण विशेष रूप से रविदास पासवान कोयरी और मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका चुनाव में अहम है.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–वीना भारती (JD(U)) को 89,869 मत मिले, वही दूसरी ओर अनंत कुमार भारती (LJP) को 37,469 मत मिले, जीत का मार्जिन 52,400 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 57.53% और रनर-अप का 23.99% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–वीना भारती (JD(U)) को 79,458 मत मिले, वही दूसरी ओर संतोष कुमार (RJD) को 76,427 मत मिले, जीत का मार्जिन 3,031 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.84% और रनर-अप का 43.13% रहा
अब देखना दिलचस्प होगा कि जदयू की पकड़ इस आरक्षित सीट पर बनी रहती है या फिर कोई नई पार्टी लोगों की उम्मीद तक पहुंचेगी.