खत्म होने वाला है 13 लाख छात्रों का इंतजार..आज जारी होगा बिहार इंटर रिजल्ट 2026, ऐसे देखें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाली है. शिक्षा मंत्री Sunil Kumar दोपहर 1:30 बजे पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगे. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishore भी मौजूद रहेंगे.वइस वर्ष साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच किया गया था, जिसमें करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

यहां देखें रिजल्ट

छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण साइट स्लो या क्रैश हो जाए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए

  • मोबाइल में टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस> रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • इसे भेजें: 56263
  • कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा

फिर बनाएगा रिकॉर्ड बिहार बोर्ड

बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड रहा है. इस बार भी बोर्ड लगातार 8वीं बार यह रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में है. छात्रों में रिजल्ट को लेकर उत्साह चरम पर है और अब कुछ ही घंटों में उनका इंतजार खत्म होने वाला है. साल 2025 में बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 86% से अधिक रहा था. खास बात यह रही कि तीनों संकायों में लड़कियों ने टॉप किया था. इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *