Dhurandhar on Netflix : नेटफ्लिक्स पर फिल्म धुरंधर के स्ट्रीम होते ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. फैंस का दावा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को लगभग 10 मिनट छोटा कर दिया गया है और कई गाली-गलौज वाले डायलॉग्स को सेंसर कर दिया गया है. इसी को लेकर दर्शकों में नाराजगी देखने को मिल रही है.
नेटफ्लिक्स पर उठाया यूजर्स ने सवाल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि जब नेटफ्लिक्स एक 18+ प्लेटफॉर्म है, तो फिर अडल्ट कैटेगरी में आने वाली फिल्म को सेंसर्ड करने का क्या औचित्य है. एक यूजर ने लिखा कि छी, नेटफ्लिक्स इंडिया ने पूरा मूड खराब कर दिया. हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने आरोप लगाया कि फिल्म से पूरे 10 मिनट काट दिए गए हैं. हालांकि एक अन्य यूजर ने दावा किया कि यह अनसेंसर्ड वर्जन नहीं है.
कंटेंट में अंतर को लेकर नाराज
फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस तरह की प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि दर्शक थिएटर में दिखाए गए वर्जन और ओटीटी पर उपलब्ध कंटेंट में अंतर को लेकर नाराज हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.