Film industry internal reality : हाल ही में अपनी फिल्म अस्सी के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री Taapsee Pannu ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को झेलनी पड़ने वाली बॉडी इमेज संबंधी चुनौतियों पर खुलकर बात की. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि खासकर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई बार अभिनेत्रियों से पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था.
महिलाओं पर अनावश्यक दबाव
तापसी ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद असहज और शर्मनाक होता था. उनके मुताबिक, गानों की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोग शरीर में आए बदलाव को नोटिस करते थे, जिससे स्थिति और अधिक असुविधाजनक हो जाती थी. उन्होंने इसे बॉडी शेमिंग और महिलाओं पर अनावश्यक दबाव का उदाहरण बताया.
अलग दिखने के लिए किया जाता है मजबूर
अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक एक्ट्रेस पर परफेक्ट दिखने का दबाव बनाया जाता रहा है. उन्होंने इस प्रथा को महिलाओं की ऑब्जेक्टिफिकेशन और पुराने सोच का हिस्सा बताया, जहां कलाकारों को अपनी प्राकृतिक शारीरिक बनावट से अलग दिखने के लिए मजबूर किया जाता था. तापसी पन्नू इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में लैंगिक असमानता, महिलाओं की छवि और कार्यस्थल पर असहज अनुभवों जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं. उनके इस बयान ने एक बार फिर इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति रवैये और बॉडी इमेज प्रेशर पर बहस छेड़ दी है.