IMDb top Hindi web series : साल 2025 ओटीटी दर्शकों के लिए खास रहा। इस साल कई दमदार हिंदी वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिन्हें न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला बल्कि IMDb रेटिंग में भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। IMDb की ताज़ा रेटिंग के आधार पर 2025 में रिलीज हुई टॉप हिंदी वेब सीरीज की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में जहां अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज पंचायत पहले पायदान पर है, वहीं आर्यन खान के निर्देशन में बनी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने भी जगह बनाई है।
पंचायत
चंदन कुमार द्वारा लिखी और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘पंचायत’ का चौथा सीजन इस साल रिलीज हुआ। ग्रामीण राजनीति और हल्के-फुल्के हास्य के ताने-बाने में बुनी इस सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज की IMDb रेटिंग 9 है। IMDb के मुताबिक पंचायत अब तक 68 अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है।
द फैमिली मैन
स्पाई एक्शन ड्रामा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन 2025 में रिलीज हुआ। कृष्णा डीके और राज निदिमोरु की इस सीरीज में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज को IMDb पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसे अब तक 66 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
स्पेशल ऑप्स
नीरज पांडे की स्पाई थ्रिलर स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन इस साल आया। केके मेनन और करण टक्कर स्टारर इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.6 है। सीरीज ने कुल 4 अवॉर्ड्स जीते हैं और इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
पाताल लोक
क्राइम ड्रामा थ्रिलर पाताल लोक के दूसरे सीजन ने भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। सुदीप शर्मा द्वारा बनाई गई इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.2 है। अब तक इसे 22 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस
सोनी लिव की यह पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा सीरीज ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। अमित सियाल, गिरीश शर्मा और सौरभ दुबे की दमदार एक्टिंग वाली इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.9 है।
क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर
पंकज त्रिपाठी स्टारर लीगल ड्रामा क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जीशान अयूब और सुरवीन चावला की मौजूदगी वाली इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.7 है। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
इस सीरीज से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर निर्देशक ओटीटी डेब्यू किया। कुल 7 एपिसोड्स वाली यह सीरीज IMDb की टॉप-10 लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
द वॉकिंग ऑफ ए नेशन
ऐतिहासिक ड्रामा-थ्रिलर द वॉकिंग ऑफ ए नेशन में तारुक रैना अहम भूमिका में नजर आए। सीरीज की IMDb रेटिंग 7.6 है।
खाकी: द बंगाल चैप्टर
नीरज पांडे द्वारा बनाई गई खाकी: द बंगाल चैप्टर ने भी IMDb टॉप-10 में जगह बनाई। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस सीरीज की रेटिंग 7.5 है।
दुपहिया
अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ इस लिस्ट में 10वें स्थान पर रही। 10 एपिसोड्स वाली इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.4 है।