Google most searched movie : गूगल हर साल अपने ट्रेंडिंग सर्च डेटा के आधार पर यह बताता है कि किस फिल्म, सेलिब्रिटी, घटना या विषय को लोगों ने सबसे ज्यादा खोजा। 2025 के लिए जारी हुई नई लिस्ट में भारत से एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है. सबसे हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म किसी बड़े स्टार की नहीं, बल्कि दो नए चेहरों अनीत पड्डा और अहान पांडे की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म सैयारा है। सैयारा साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बन गई है।
बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का धमाका
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया कि ट्रेड विश्लेषक भी दंग रह गए। Bollywood Hungama के अनुसार फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 337 करोड़ रुपये से अधिक था तो वैश्विक कलेक्शन 579.23 करोड़ रुपये रहा. यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. राजस्व के मामले में सैयारा से आगे केवल एक फिल्म रही छावा, जो साल की सबसे बड़ी हिट मानी गई।
रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तूफान
फिल्म रिलीज से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि यह दो नए सितारों की फिल्म इतने बड़े पैमाने पर दर्शकों का ध्यान खींच लेगी। लेकिन रिलीज के तुरंत बाद GenZ ऑडियंस के बीच फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर #SaiyaraLove, #HeartbreakMovie जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। थिएटर्स से बाहर आकर रोते हुए दर्शकों के वीडियो वायरल होने लगे। कई यूजर्स ने दावा किया कि ये वीडियो प्रमोशनल स्टंट थे, लेकिन इससे फिल्म के आसपास का बज और भी बड़ा हो गया। फिल्म को GenZ की हार्टब्रेक मूवी कहा जाने लगा। गाने, संगीत, केमिस्ट्री और भावनात्मक कहानी ने युवा दर्शकों के बीच अलग ही जुड़ाव बनाया।
अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी ने जीता दिल
सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अनीत पड्डा और अहान पांडे की तारीफ क्रिटिक्स और दर्शकों ने जमकर की। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री वायरल हो गई कई समीक्षाओं में कहा गया कि उनकी परफॉर्मेंस नेचुरल, रिलेटेबल और इमोशनल है ये पहली बार था जब दो नए एक्टर्स की फिल्म को लेकर गूगल सर्च से लेकर टिकट खिड़की तक इतना क्रेज देखने को मिला
ओटीटी पर भी जारी है सैयारा का जलवा
थिएटर में धमाल मचाने के बाद फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है। यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जहां इसे लगातार हाई व्यूअरशिप मिल रही है। 2025 में भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई फिल्म बनकर सैयारा ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाम हासिल किया, बल्कि यह भी दिखाया कि सही कंटेंट और इमोशन के दम पर नए कलाकार भी सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ सकते हैं।