Dhunrandhar box office collection : रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया है. फिल्म की जबरदस्त कहानी, दमदार एक्शन और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है.
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश
फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से इसके सीक्वल धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि इस दिन रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स भी रिलीज होने जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. इसी बीच खबरें सामने आ रही थीं कि धुरंधर 2 को इस टक्कर से बचाने के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है. लेकिन अब डायरेक्टर आदित्य धर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं
दरअसल, कई फैंस जिन्होंने धुरंधर को थिएटर में कई बार देखा है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर को टैग करते हुए फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने साफ किया कि धुरंधर 2 की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है और फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. डायरेक्टर के इस बयान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब दर्शक 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक के बीच होने वाली मेगा बॉक्स ऑफिस भिड़ंत के लिए तैयार हैं.