विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधी नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना, उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी…खत्म हुई रश्में

Rashmika mandanna marriage : साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर के एक लग्ज़री रिजॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा ली। सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में आंध्र प्रदेश की परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। शाम को रश्मिका के कल्चर के मुताबिक अन्य रस्में आयोजित की जाएंगी।

कैसी थी रश्मिका की मंडप पर एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका की मंडप पर एंट्री बेहद खास और यादगार रही। दुल्हन के जोड़े में सजी रश्मिका ने पहाड़ियों के बीच से वॉक करते हुए मंडप तक पहुंचकर सबका दिल जीत लिया। यह नजारा बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाला था। बताया जा रहा है कि विजय भी इस खास पल में भावुक नजर आए।

कपल ने अपनी शादी को निजी और इंटीमेट रखा। समारोह में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। वेन्यू पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी रही, ताकि कोई भी तस्वीर लीक न हो सके। सुरक्षा और प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया। शादी से पहले कपल ने अपने मेहमानों के लिए पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और विरोश प्रीमियर लीग नाम से एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया था, जिसमें परिवार और दोस्तों ने जमकर मस्ती की।

4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

शाही अंदाज़ में हुई इस वेडिंग के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारों के शामिल होने की संभावना है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका और हैंडसम हंक विजय ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *