पटना। जनवरी 2025 का दूसरा हफ्ता ओटीटी पर धमाकेदार रिलीज़ से भरा हुआ है. सस्पेंस, थ्रिल, ड्रामा और कॉमेडी के शानदार मेल के साथ, इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज(OTT Release) हो रही ओटीटी की बेहतरीन पेशकशों के बारे में.
द साबरमती रिपोर्ट (ZEE5)
- रिलीज़ डेट: 10 जनवरी 2025
- निर्देशक: धीरज सरना
- कलाकार: विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्धि डोगरा
- प्लॉट: यह पॉलिटिकल ड्रामा गोधरा कांड की रिपोर्ट से जुड़ी साजिशों पर आधारित है. फिल्म में एक पत्रकार के संघर्ष और चौंकाने वाले खुलासों की कहानी दिखाई गई है.
OTT Release : ब्लैक वॉरंट (Netflix)
- रिलीज़ डेट: 10 जनवरी 2025
- निर्देशक: विक्रमादित्य मोटवानी
- कलाकार: जहान कपूर, राहुल भट्ट, सिद्धांत गुप्ता, अनुराग ठाकुर
- प्लॉट: तिहाड़ जेल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज गहरे रहस्य और अपराध की कहानी पेश करती है.
गूजबंप्स: द वैनिशिंग (Hotstar)
- रिलीज़ डेट: 10 जनवरी 2025
- कलाकार: डेविड श्विमर
- प्लॉट: गूजबंप्स के फैंस के लिए यह हॉरर सीरीज एक और रोमांचक अनुभव लेकर आ रही है.
ऐड विटम (Netflix)
- रिलीज़ डेट: 10 जनवरी 2025
- कलाकार: गिलौम कैनेट, स्टीफन कैलॉर्ड, नासिम लायस
- प्लॉट: ड्रामा और एक्शन से भरपूर यह सीरीज आपको अंत तक बांधे रखेगी.
OTT Release : असुर (Netflix)
- रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2025
- कलाकार: री मियाज़ावा, माचिको ओनो, जोलेन किम
- प्लॉट: यह जापानी ड्रामा 1979 में सेट है, जहां चार बहनों की जिंदगी उनके पिता के अफेयर का सच सामने आने के बाद उलट-पुलट हो जाती है.
ऑन कॉल (Prime Video)
- रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2025
- कलाकार: ट्रॉयन बेलिसारियो, ब्रैंडन लाराकुएंते, एरिक ला सैले
- प्लॉट: दो पुलिस अधिकारियों की थ्रिलर कहानी जो अपराध की तह तक जाने के लिए हर जोखिम उठाते हैं.
OTT Release : ब्रेकथ्रू (Netflix)
- रिलीज़ डेट: 7 जनवरी 2025
- कलाकार: पीटर एगर्स, मैटियास नॉर्डकविस्ट
- प्लॉट: सच्ची घटनाओं पर आधारित यह सीरीज 16 साल तक अनसुलझे रहे डबल मर्डर की साजिश का पर्दाफाश करती है.
इस हफ्ते (OTT Release) के ये नए शो और फिल्में ओटीटी दर्शकों को हर प्रकार के एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव देंगे. आपके पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर ये शानदार रिलीज़ आपको ठिठुरती ठंड में घर पर रोमांच और ड्रामा का डोज देने के लिए तैयार हैं!