रणवीर सिंह की धुरंधर थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

Dhurandhar review : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मचअवेटेड एक्शन फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि ओपनिंग वीकेंड धमाकेदार हो सकता है.

OTT प्लेटफॉर्म को लेकर क्या है अपडेट

अब इस फिल्म के OTT रिलीज को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Netflix ने फिल्म धुरंधर के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं. OTTPlay की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म 30 जनवरी 2026 के आसपास नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है. यानी थिएटर में अपना पूरा रन पूरा करने के बाद यह फिल्म दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर को थिएटर रिलीज के 7 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि 23 जनवरी 2026 को बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे उस समय धुरंधर की स्क्रीन संख्या में कमी आ सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक OTT रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मेजर मोहित शर्मा से प्रेरणा की चर्चा

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फिल्म आर्मी ऑफिसर और अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी से प्रेरित है. हालांकि, आदित्य धर ने इस बात को स्पष्ट रूप से खारिज किया है कि फिल्म किसी एक व्यक्ति की जीवनगाथा पर आधारित नहीं है. फिल्म की लंबाई को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर का रनटाइम करीब 3 घंटे 32 मिनट हो सकता है. हालांकि, फाइनल रनटाइम अभी तक गुप्त रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 3.5 घंटे के आसपास होगी.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जिनमें संजय दत्त,अक्षय खन्ना,आर. माधवन,सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल शामिल हैं इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने संभाली है. इससे पहले आदित्य धर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं, जिससे धुरंधर से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. धुरंधर बड़े स्टारकास्ट, दमदार एक्शन, लंबी स्टोरी और रणवीर सिंह के इंटेंस रोल के कारण साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है. थिएटर में धमाका करने के बाद यह फिल्म जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचाने को तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *