अमेरिका ने दी जवाबी कार्रवाई से बचने की सलाह, जानें Israel-Iran संघर्ष में अब तक क्या हुआ ?

नई दिल्ली। इस्राइल (Israel-Iran) के खिलाफ हमास-हेज्बोल्लाह आतंकवाद से लड़ाई में अपनी समर्थन की पुष्टि करते हुए, अमेरिका ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी कि वह इस्राइल के हमलों का जवाब देने से बचें. बीते दिनों हुए हमले में ईरान के कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई है. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोशल मीडिया पर कहा, मैंने यह स्पष्ट किया कि ईरान को इस्राइल के हमलों का जवाब देने की गलती नहीं करनी चाहिए. यह घटनाओं के इस सिलसिले का अंत होना चाहिए.

ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है : इस्राइल

इस बीच, ईरान ने चेतावनी दी कि वह खुद को इस्राइली हमलों से बचाने के लिए मजबूर होगा, जबकि इस्राइल ने कहा कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इन हालिया घटनाओं ने इस्राइल-ईरान संघर्ष को व्यापक युद्ध में बदलने की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं.

Israel-Iran के संघर्ष से जुड़े अब तक का अपडेट्स

  • अमेरिका ने इस्राइल का समर्थन करते हुए ईरान को जवाबी कार्रवाई से बचने की चेतावनी दी.
  • ईरान ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार की पुष्टि करते हुए इस्राइल को कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी.
  • ईरान समर्थक लेबनानी संगठन हेज्बोल्लाह ने उत्तरी इस्राइल के पांच आवासीय क्षेत्रों पर रॉकेट हमले का दावा किया.
  • व्हाइट हाउस ने कहा कि इस्राइल के ईरान पर हमले के पहले उसे इस्राइल ने जानकारी दी थी.
  • ईरान ने आरोप लगाया कि इस्राइल ने हमले के लिए इराकी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया.
  • इस्राइल ने बताया कि इस हमले का उद्देश्य ईरान और उसके सहयोगियों के सैन्य ठिकानों को नष्ट करना था.
  • इस्राइली हमलों में ईरान के चार एयर डिफेंस सैनिक मारे गए.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उम्मीद है कि इस्राइल के हमले मध्य पूर्व में तनाव के अंत की शुरुआत होंगे.
  • इस्राइली सेना ने उत्तरी इस्राइल में रॉकेट हमलों के बीच निवासियों के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है.
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा की निंदा की और तुरंत इसे रोकने की अपील की.
  • इन घटनाओं के बाद पूरे मध्य पूर्व में स्थिति काफी संवेदनशील हो गई है। इस स्थिति को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *