कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान हादसा, 42 यात्री मारे गए

नई दिल्ली। कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा (Azerbaijan Airlines plane crashes) हुआ है, जिसमें 42 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा अजरबैजान एयरलाइंस की एक फ्लाइट के साथ हुआ, जो बाकू से रूस के चेचन्या जा रही थी. उड़ान के दौरान विमान को एक पक्षी से टक्कर लग गई, जिसके बाद विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर कयामत का दृश्य पैदा हो गया.

हादसे के वक्त विमान का नियंत्रण खो गया

अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट एम्ब्रेयर E190AR ने 6.28 बजे बाकू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसे ग्रोन्जी एयरपोर्ट पर लैंड करना था. उड़ान के 57 मिनट बाद विमान को एक पक्षी से टक्कर (Azerbaijan Airlines plane crashes) हुई, जिसके बाद विमान हवा में अनियंत्रित हो गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, पायलट ने विमान को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे तक नियंत्रण में कोई सुधार नहीं आया. विमान ने 2.33 घंटे तक हवा में उड़ान भरी और इस दौरान उसका उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहा.

दो हिस्सों में बंटा विमान

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान रनवे पर गिरने के बाद दो हिस्सों में बंट गया. घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मलबे से घायल यात्रियों और शवों को निकाला. हादसे के बाद शवों और घायल यात्रियों के शरीर घटनास्थल से कई किलोमीटर तक बिखर गए थे. घायलों को मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा गया.

जीपीएस जैमिंग और स्पूफिंग का संदेह

विमान के नियंत्रण में हुई खराबी के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि विमान ने ग्रोन्जी के पास जीपीएस जैमिंग और स्पूफिंग का सामना किया. एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, पायलट ने लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान का दिशा-निर्देश पूरी तरह से बिगड़ गया.

42 यात्री मारे गए, 25 बचाए गए

विमान में कुल 67 यात्री सवार थे, जिनमें से 42 की मौत हो गई. मृतकों में 37 अजरबैजानी नागरिक, 16 रूसी नागरिक, 6 कजाख नागरिक और 3 किर्गिज नागरिक शामिल हैं. विमान में सवार पांच क्रू-मेंबर, जिनमें दोनों पायलट भी शामिल थे, उनकी भी मौत हो गई. 25 यात्रियों को हादसे में बचाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *