पटना। जन सुराज के संयोजक और प्रख्यात चुनावी रणनीतिकार Prashant Kishor ने अपनी पुरानी भूमिका के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया.किशोर ने कहा कि जब वे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाते थे, तब उनकी सलाह के लिए उन्हें 100 करोड़ से अधिक की राशि मिलती थी.अपनी बेहतरीन रणनीतियों के कारण, किशोर ने कई बड़े नेताओं और दलों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Prashant Kishor ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनकी रणनीति ने दलों को न केवल सत्ता के करीब पहुँचाया बल्कि जनता में भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ाने का कार्य किया.