पटना। बिहार की चार विधानसभा सीटों – तरारी, इमामगंज, बेलागंज, और रामगढ़ – पर उपचुनाव 13 नवंबर (Bihar Upchunaav) को होगा. इन सीटों पर राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है, और मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चारों सीटों पर मैदान में है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
- तरारी
आरा जिले की तरारी सीट पर भाकपा माले के सांसद बनने वाले सुदामा प्रसाद के इस्तीफे से रिक्त हुई है. महागठबंधन ने सीपीआई माले के राजू यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए से बीजेपी के विशाल प्रशांत मैदान में हैं. जनसुराज ने किरण देवी को प्रत्याशी बनाया है.
- इमामगंज
गया जिले की इमामगंज सीट जीतनराम मांझी के सांसद बनने के बाद खाली हुई है. यहां एनडीए ने उनकी बहू दीपा मांझी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि महागठबंधन ने आरजेडी के रोशन कुमार मांझी को मैदान में उतारा है. Bihar Upchunaav में जनसुराज ने डॉक्टर जितेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है.
- रामगढ़
कैमूर जिले की रामगढ़ सीट आरजेडी के सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद खाली हुई. महागठबंधन से आरजेडी ने अजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि एनडीए से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह पर भरोसा जताया है. बीएसपी ने सतीश कुमार यादव और जनसुराज ने सुशील कुमार कुशवाहा को उम्मीदवार के रूप में उतारा है.
- बेलागंज
गया जिले की बेलागंज सीट आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव के सांसद बनने के बाद खाली हुई. आरजेडी ने उनके बेटे विश्ननाथ यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए से जेडीयू की मनोरमा देवी चुनाव मैदान में हैं. जनसुराज से मोहम्मद अमजद भी इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
इन चार सीटों (Bihar Upchunaav) में से तीन पर महागठबंधन का कब्जा था, और एनडीए का लक्ष्य इन सीटों को जीतना है.