बजट भाषण से बिहार गायब ! जानें केंद्र सरकार के खजाने से राज्य के हिस्से में क्या आया…

Bihar in Budget 2026 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. मोदी सरकार के इस बजट से बिहार को लेकर खास उम्मीदें जताई जा रही थीं. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती का उल्लेख किया और कहा कि यह बजट देश के लिए शुभ अवसरों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है. केंद्रीय बजट को लेकर बिहार के युवा, महिलाएं, नौकरीपेशा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक की निगाहें टिकी थीं. लेकिन बजट में बिहार को लेकर कोई अहम घोषणाएं नहीं की गईं.

इंफ्रास्ट्रक्चर को संजीवनी की उम्मीद

हालांकि बजट में बिहार में एक्सप्रेस-वे और फोरलेन परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है. इसके साथ ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों और किसानों के लिए राहत पैकेज की भी संभावनाएं जताई गई हैं. वित्त मंत्री ने संसद में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब पटना में पानी के जहाजों की मरम्मत की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके तहत देश में शिप रिपेयर इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा. वाराणसी और पटना में इसके लिए विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

बिहार के 8 बड़े शहरों को अतिरिक्त फंड

बजट में वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी ऐलान किया गया है. इस परियोजना से बिहार के बक्सर, आरा, पटना, कटिहार, किशनगंज जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, 5 लाख से अधिक आबादी वाले बिहार के 8 शहरों को विकास के लिए अतिरिक्त फंड देने की घोषणा की गई है. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया और गया शामिल हैं.

सरकार का दावा है कि इससे शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. कुल मिलाकर, बजट 2026 में बिहार को इंफ्रास्ट्रक्चर, जलमार्ग, रेल कनेक्टिविटी और शहरी विकास के मोर्चे पर कई अहम सौगातें मिली हैं, जिनका असर आने वाले वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *