बिहार में त्योहारी सीजन में बस किराए पर मिलेगी छूट, 24 करोड़ की मंजूरी

Bihar : बिहार सरकार ने दशहरा , दीपवाली , छठ और होली जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों और कामगारों को राहत देने के लिए खास योजना
तैयार की है . उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया की त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं के किराए पर छूट दी जाएगी . इसके लिए सरकार ने 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रूपये की मंजूरी प्रदान की है .

किस बसों पर मिलेगा फायदा

यह योजना वर्ष 2025 -26 में लागू होगी . इसके तहत लोक- निजी भागीदारी (ppp मॉडल ) से चलने वाली डीलक्स Non – Ac डीलक्स Ac और डीलक्स स्लीपर Ac बसों में छूटे दी जाएगी . इस कदम से त्योहारों के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी .

BSRTC का खर्च और बजट प्रावधान

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने इस योजना पर करीब 24 .06 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित किया है . हालाँकि मौजूदा बजट में केवल 10 करोड़ रुपये का ही प्रावधान है . इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (BCF) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार का लक्ष्य – सुगम और सुरक्षित यात्रा

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा की राज्य में सार्वजिनक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है . डबल इंजन की एनडीए सरकार बिहार और बाहर रहने वाले लोगों को सुगम, किफायती और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेलवे और बस दोनों से सुविधा

उन्होंने बताया की रेलवे ने दीपवाली और छठ पर्व के लिए 12 हज़ार स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है . इसी तरह अब सरकार ने बस सेवाओं के किराए पर छूट की योजना को मंजूरी दी है, ताकि यात्रियों को दोनों माध्यमों से सुविधा मिल सके.

लाखों यात्रियों को होगा फायदा

त्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले लाखों लोगों को इस फैसले से लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में बस सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *