बदली नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की तारीख, तेजस्वी यादव के संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुंगेर में प्रस्तावित प्रगति यात्रा(pragati yatra) की तारीख में बदलाव किया गया है. अब मुख्यमंत्री 5 फरवरी को मुंगेर जाएंगे, जबकि पहले यह यात्रा 6 फरवरी को निर्धारित थी. यह यात्रा प्रगति यात्रा के चौथे चरण का हिस्सा होगी. इसके पहले, मुख्यमंत्री का तीसरे चरण का दौरा 28 जनवरी को पूर्णिया जिले में होगा, जो पहले 27 जनवरी को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.

pragati yatra में स्थानीय लोगों से करेंगे संवाद

अपर सचिवालय ने रविवार को प्रगति यात्रा (pragati yatra) की संशोधित तिथियों की घोषणा की. इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री 29 जनवरी को कटिहार और 30 जनवरी को मधेपुरा का दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री इन जिलों में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे. इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकें भी आयोजित की जाएंगी.

1 फरवरी से शुरू होगा pragati yatra का चौथा चरण

प्रगति यात्रा (pragati yatra) का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस चरण में 2 फरवरी को बांका, 5 फरवरी को मुंगेर, 8 फरवरी को शेखपुरा और लखीसराय, 10 फरवरी को जमुई और 11 फरवरी को नवादा का दौरा करेंगे. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित जिलों के विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे.

संवाद कार्यक्रम पर नेता प्रतिपक्ष

वहीं विपक्षी दलों के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर निकले हुए हैं. उनके संवाद कार्यक्रम का आठवां चरण 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी यादव 30 जनवरी को सीवान, 31 जनवरी को सारण और 1 फरवरी को वैशाली में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार को इस कार्यक्रम की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *