विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को रेलवे का तोहफ़ा, शुरू हुई तीन अमृत भारत ट्रेनें

Indian Railway : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को सोमवार को एक बड़ी सौगात मिली है . केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ़्रेशन के ज़रिये 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की . यह ट्रेनें है – दरभंगा से अजमेर ( मदार रेलवे स्टेशन ) , मुजफरपुर से हैदराबाद (चेर्लापल्ली रेलवे स्टेशन ) , छपरा से दिल्ली ( अनाद विहार टर्मिनल ) .इनके अलावा चार नई पैसेंजर ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई. अब जानते है की इन ट्रेनों का रुट क्या रहेगा .

मुजफरपुर – हैदराबाद (चेर्लापल्ली )

मुजफरपुर से हैदराबाद के लिए यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रैन होगी . यह ट्रैन हर मंगलवार सुबह 10 :40 बजे मुजफरपुर से चलेगी और बुधवार रात 11 : 50 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी . वापसी में यह ट्रेन गुरुवार सुबह 4 : 05 बजे चेर्लापल्ली से रवाना होगी और शुकरवार शाम 5 बजे मुजफरपुर पहुंचेगी . रस्ते में यह ट्रेन हाजीपुर , पाटलिपुत्र , आरा , बक्सर , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन , प्रयागराज , जबलपुर, इटारसी, नागपुर और काजीपेट होकर जाएगी.

छपरा – दिल्ली ( आनंद विहार टर्मिनल )

छपरा से दिल्ली ( आनंद विहार टर्मिनल ) के लिए शुरू की गई यह ट्रेन बिहार से दिल्ली जाने वाली छठी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी . यह ट्रेन सिवान , थावे , कप्तानगंज , गोरखपुर , बस्ती , गोंडा, ऐशबाग ( लखनऊ) और कानपूर जैसे प्रमुख स्टेशनो से होकर गुजरेगी .

दरभंगा – अजमेर (मदार )

दरभंगा से अजमेर (मदार) के लिए चलने वाली यह एक साप्तहिक अमृत भारत एक्सप्रेस होगी . यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 9 : 15 बजे मदार जंक्शन से चलेगी और शनिवार दोपहर 12 : 45 बजे दरभंगा पहुंचेगी . वापसी में यह ट्रेन रविवार सुबह 4 : 15 बजे दरभंगा से रवाना होगी और सोमवार दोपहर 1 : 20 बजे मदार पहुंचेगी . रास्ते में यह ट्रेन कमतौल , सीतामढ़ी , रक्सौल , नरकटियगंज , गोरखपुर , गोमती नगर , कानपूर , टूंडला और जयपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी.

इन चार पैसेंजर ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत की . इनमें पटना – बक्सर, झाझा- दानापुर , पटना – इस्लामपुर और नवादा – पटना (शेखपुरा–बरबीघा रूट से) शामिल है . खासकर नवादा से पटना तक शेखपुरा–बरबीघा – बिहारशरीफ रूट पर पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने से बरबीघा , अस्थावां और बिहारशरीफ के लोगो का लंबे समय से इंतज़ार पूरा हो गया . ये सभी पैसेंजर ट्रेनें रविवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी .

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *