Bihar weather update : बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. सर्दियों की विदाई के बाद अब वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है. दिन में तेज धूप और शाम की हल्की गर्मी लोगों को बदलते मौसम का एहसास करा रही है. इन दिनों राज्य में अधिकतम तापमान लगभग 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. सुबह और शाम की ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
आज का मौसम कैसा रहेगा
हालांकि यह गर्मी ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 9 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम सामान्य रहेगा. फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और आज राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. वहीं 11 मार्च तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की संभावना है. कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है,
लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत
फिलहाल तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.