आरजेडी का शिक्षा विभाग पर हंगामा, सीएम नीतीश का जवाब कहा- मेरे खिलाफ बोलिए, हम ताली बजाएंगे

पटना। बिहार विधानसभा में मंगलवार को शिक्षा विभाग से जुड़े एक सवाल पर आरजेडी विधायकों ने जमकर हंगामा किया और नीतीश कुमार सरकार (CM Nitish) की आलोचना की। आरजेडी विधायकों ने सदन के वेल में पहुंचकर रिपोर्टर्स टेबल को पीटते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्राइवेट स्कूलों में कमजोर वर्ग के नामांकन पर सवाल

विधानसभा में आरजेडी विधायकों ने पटना के दो बड़े प्राइवेट स्कूलों डीपीएस और डीवाई पाटील में कमजोर वर्ग के छात्रों के नामांकन ना होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ऐसे स्कूलों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया, लेकिन आरजेडी विधायक मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट दिखे और प्रश्न को स्थगित करने की मांग करने लगे। हालांकि, स्पीकर ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

CM Nitish कुमार की प्रतिक्रिया

विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “सरकार जवाब देना चाहती है, लेकिन आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं। आप लोग मेरी शिकायत कर रहे थे, इसलिए हम ताली बजा रहे थे। आप लोग मेरे खिलाफ बोलिए, हम ताली बजाएंगे।

CM Nitish ने दिए जांच के आदेश

विधानसभा में बढ़ते हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्राइवेट स्कूलों में कमजोर वर्ग के छात्रों के नामांकन ना होने के मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच करें और उचित कदम उठाएं। साथ ही, उन्होंने विपक्ष को आश्वासन दिया कि सरकार कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *