Tej Pratap Yadav News : जन शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोशल मीडिया पर उनके नाम को अनुष्का यादव से जोड़कर फैल रही चर्चाओं पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह जानबूझकर फैलाई जा रही अफवाहें हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही उनके बेटे या बेटी होने की कोई बात सच है। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं।
अनुष्का से बेटी होने पर तेज प्रताप यादव की सफाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस साजिश में शामिल लोगों को उन्होंने जयचंद किस्म के लोग बताया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही गलत खबरों को लेकर वह कानूनी कार्रवाई करेंगे और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से गुहार लगाई है। जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
कौन है राजद में जयचंद !
उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और डिप्रेशन में धकेलने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इन साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। तेज प्रताप यादव ने महुआ के पूर्व राजद विधायक मुकेश रोशन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को भी इस कथित साजिश में शामिल बताते हुए उन्हें जयचंद करार दिया।