महिलाओं से झूठा वादा कर रहे तेजस्वी यादव ! ‘भाई-बहन सम्मान योजना’ बिहार के बजट पर पड़ेगा भारी असर ?

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) इन दिनों अपनी कार्यकर्ता सम्मान यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान वह हर जनसभा में एक खास वादा कर रहे हैं, जो महिलाओं के लिए एक नई योजना के रूप में पेश किया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर इस बार के चुनाव में आरजेडी की सत्ता में वापसी होती है तो वह प्रदेश में ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ (Maai-Behan Samman Yojana) लागू करेंगे. इस योजना के तहत, बिहार की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये भेजे जाएंगे.

भले ही सुनने में यह योजना महिलाओं के लिए एक बेहतरीन कदम प्रतीत होती है, लेकिन व्यवहारिक रूप से इस योजना को लागू करना राज्य के वित्तीय दृष्टिकोण से उतना आसान नहीं लगता.आइए जानते हैं कि कैसे यह योजना राज्य के बजट पर भारी पड़ सकती है.

बिहार का बजट कितना है ?

बिहार का कुल बजट 2.50 लाख करोड़ रुपये का है. वहीं, 2011 की जनगणना के आधार पर बिहार में करीब 6 करोड़ महिलाएं हैं. अगर तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ के तहत हर महिला को 2,500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं, तो इसका कुल खर्च सालाना लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये होगा. इस हिसाब से इस योजना के लिए बिहार के कुल बजट का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा खर्च करना पड़ेगा, जो राज्य के वित्तीय संसाधनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है.

बिहार का बजट Maai-Behan Samman Yojana के लिए पर्याप्त है?

बिहार का कुल बजट 2.50 लाख करोड़ रुपये होने के बावजूद, यदि हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं, तो यह राशि राज्य के कुल बजट के मुकाबले अत्यधिक है. सवाल उठता है कि क्या तेजस्वी यादव अपनी सत्ता में वापसी के बाद इस योजना को लागू करने के लिए राज्य के बजट का इतना बड़ा हिस्सा एक ही योजना पर खर्च करने के लिए तैयार होंगे?

इसके अलावा इस योजना के लिए आवश्यक धनराशि को जुटाने के लिए सरकार को अन्य कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करनी पड़ सकती है, या फिर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए नए टैक्स लगाना पड़ सकता है, जो आम जनता पर बोझ डाल सकता है.

विकास के अन्य वादें

तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने यह वादा किया है कि इस योजना के जरिए बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा, लेकिन इस योजना का वित्तीय पक्ष अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. अगर सरकार को इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करना है, तो उसे इसके वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए ठोस योजनाएं बनानी होंगी.

Maai-Behan Samman Yojana पर विपक्ष उठा रहा  सवाल

इस योजना (Maai-Behan Samman Yojana) को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भाजपा और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि यह योजना केवल चुनावी लाभ लेने के लिए की गई है, और यह व्यवहारिक रूप से लागू करने में कठिनाई का सामना करेगी. नेताओं का कहना है कि बिहार सरकार के पास इतना बड़ा बजट नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि को एक ही योजना पर खर्च कर सके.

क्या करेंगे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) की माई-बहिन सम्मान योजना (Maai-Behan Samman Yojana) भले ही महिलाओं के लिए एक आकर्षक और सशक्तिकरण का कदम हो, लेकिन इसका वित्तीय पहलू राज्य के बजट के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है. इस योजना के सफलतापूर्वक लागू होने के लिए बिहार सरकार को मजबूत वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के समुचित वितरण की आवश्यकता होगी. अब देखना यह है कि तेजस्वी यादव अपनी सत्ता में वापसी के बाद इस योजना के लिए कौन सा रास्ता अपनाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *