कौन हैं झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा, जो बन सकते है बिहार के उप मुख्यमंत्री?

Bihar politics: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद NDA गठबंधन के नए मंत्रिमंडल बनने की तैयारी जोरो पर हैं. इस बीच नीतीश कुमार की दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी है, वही एक ओर एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि झंझारपुर(मधुबनी) से विधायक नीतीश मिश्रा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं..?

कौन है नीतीश मिश्रा?

नीतीश मिश्रा झंझारपुर ( मधुबनी) से आते है, हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने झंझारपुर सीट से बड़ी जीत हासिल की, सीपीआई के राम नारायण यादव को लगभग 54,849 वोट के अंतर से हराया. राजनीतिक विश्लेषक मनाते है बिना दाग के और पांच बार के विधायक नीतीश मिश्रा सबसे उपयुक्त चेहरा है. मिथिलांचल की जनता और स्थानीय नेतृत्व भी उसी मांग को मजबूती से उठा रहे हैं.

नई सरकार के संभावित समीकरण

कई रिपोर्ट्स कहती है कि नए मंत्रीमंडल में बीजेपी और जेडीयू को के बीच पदों का बंटवारा लगभग तय है, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी जेडीयू को 15–14 मंत्रियों को देने को तैयार है, लेकिन उप मुख्यमंत्री पद को ले कर सस्पेंस ज्यादा है, क्योंकि बीजेपी यह पद अपने भरोसेमंद चेहरे जैसे, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा या किसी नए प्रत्याशी को दे सकती है. बीजेपी का कहना है कि नीतीश मिश्रा को उप मुख्यमंत्री बनाकर मिथिलांचल में अपनी पकड़ ओर राजनीति संतुलन मजबूत करना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *