इंदौर में तीसरे वनडे से पहले सुर्खियों में कप्तान शुभमन गिल का स्पेशल वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन…जानें क्यों हो रही चर्चा

Shubman Gill : इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले शहर का नाम एक अलग ही वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. देश के सबसे साफ शहर के तौर पर पहचान बना चुके इंदौर में हाल ही में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग बीमार पड़ गए. इस घटना के बाद पूरे शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है.

होटल के कमरे में लगवाया हाईटेक प्यूरिफायर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल ने इंदौर पहुंचते ही अपने होटल के कमरे में इस हाईटेक वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन को इंस्टॉल करवाया है. यह मशीन सामान्य आरओ प्यूरिफायर से कहीं अधिक एडवांस मानी जाती है और इसमें मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा है, जो पानी से हर तरह के बैक्टीरिया, वायरस और केमिकल तत्वों को पूरी तरह खत्म कर देता है. स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कप्तान गिल इंदौर अपने साथ एक विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर पहुंचे हैं, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है. शुभमन की सेहत को लेकर ये चिंता इसलिए खास है जब शहर में हाल ही में दूषित पानी से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आई थी.

शहर में पानी को लेकर बढ़ी चिंता

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले इंदौर के एक क्षेत्र में सप्लाई किए जा रहे पानी में गंदगी और बैक्टीरिया होने के चलते कई लोग बीमार पड़ गए और कुछ की मौत भी हो गई. इसके बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की और कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. हालांकि प्रशासन का दावा है कि अब हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन इसके बावजूद कप्तान शुभमन गिल की सतर्कता ने सभी का ध्यान खींचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *