Navratri Special Recipes: नवरात्रि का पर्व आते ही घर घर में व्रत और पूजा का माहौल बन जाता है . इस दौरान लोग सात्विक भोजन करते है और व्रत में केवल
वही चीज़ो खाते है जो फलाहार या व्रत – फ्रंडली होती . अगर आप भी सोच रहे है . नवरात्रि व्रत में क्या खास बनाया जाएं, तो हम आपके लिए लाए है दो ऐसी आसान और मजेदार रेसिपी , जो न सिर्फ स्वादिष्ठ है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है .
साबूदाना खिचड़ी सामग्री
1 कप साबूदाना (भिगोया हुआ)
2 आलू (उबले और कटे हुए)
2 हरी मिर्च मूंगफली दाने (भुने हुए)
सेंधा नमक स्वादानुसार घी या मूंगफली का तेल करी पत्ते (वैकल्पिक)
विधि
एक पैन में घी डालकर हरी मिर्च और करी पत्ते भून लें।
इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का सा फ्राई करें।
अब भीगे हुए साबूदाने और मूंगफली डालें।
सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
ढककर 2–3 मिनट पकाएं और गरमा-गरम परोसें।
फायदा: साबूदाना एनर्जी से भरपूर होता है और व्रत में शरीर को ताकत देता है।
वराई पुलाव
इंग्रेडिएंट्सः
200 ग्राम वरई (भागर/सामक चावल)
10 ग्राम हरी मिर्च
20 ग्राम मूंगफली
20 ग्राम काजू
20 ग्राम बादाम
30 ग्राम अनार के दाने (गार्निश के लिए)
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
350 मिलीलीटर दूध
40 मिलीलीटर घी
बनाने का तरीका:
1 वरई (सामक चावल) को एक बारीक छलनी में डालकर बहते पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर पानी निकालकर अलग रख दें
2. कड़ाही में मीडियम आंच पर पी गरम करें उसमें हरी मिर्च, मूंगफली, बादाम और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें
3. अब घुली हुई वरई और आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक डालें. फिर दूध डालकर हल्के से मिलाएं.
4. कड़ाही को ढक्कन से ढकें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट पकाएं, जब तक दाने नरम ना हो जाएं और दूध पूरी तरह सूख ना जाए
5. इसके बाद गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें फिर काटे की मदद से पुलाव की हल्के से पुलाएं, ऊपर से अनार के दाने और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
बेलामृत शरबत
इंग्रेडिएंट्सः
1 पका हुआ बेल का फल
1 पैशन फ्रूट
20 मिली फ्रेश नींबू का रस
25 मिली कच्चा शहद सिरप
बनाने का तरीकाः
1. सबसे पहले बेल और पैशन फ्रूट का गूदा निकाल लें.
2. एक शेकर (या ढक्कन वाले बड़े जार) में गूदा, नींबू का रस और शहद की चाशनी डालें.
3. इसमें बर्फ डालकर अच्छी तरह हिला लें.
4. अब इस मिक्स को छानकर बर्फ से भरे लंबे गिलास में डालें. ऊपर से नींबू का टुकड़ा या पुदीने की पत्ती से सजाए और ठंडा-ठंडा परोसे.