ओपन पोर्स कर रहे हैं स्किन को खराब ? सिर्फ घरेलू नुस्खे से करें कंट्रोल , फर्क दिखेगा तुरंत

चेहरे हमारी पर्सनालिटी की पहली झलक है लेकिन , जब नाक और गालों पर बड़े-बड़े ओपन पोर्स दिखने लगते हैं तो पूरी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है आजकल हर कोई खूबसूरत और स्मूद स्किन चाहता है । इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स लेकर कई स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं लेकिन फिर भी अक्सर ओपन पोर्स की समस्या सामने आ ही जाती है ।
आमतौर पर गाल , नाक और माथे पर ओपन पोर्स ज्यादा दिखाई देते हैं । क्लीनिंग और मेकअप के बावजूद पोर्स बड़े और खुले नजर आते हैं लेकिन घरेलू उपाय से इन्हें काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है ना कोई महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत और ना ही कोई बड़ा रूटिन बस जरूरत है थोड़ी सी स्किन केयर को समझने की ।

आखिरी होते है क्या हैं ओपन पोर्स ओर कैसे दिखते हैं

हमारी स्किन पर बहुत ही छोटे-छोटे छेद होते हैं यही पोर्स हमारी स्किन को सांस लेने पसीना निकलने और तेल रिलीज करने में मदद करती है । जब यह पोर्स नॉर्मल साइज में रहते हैं तो दिखते नहीं है , लेकिन कई बार यह फैल जाते हैं और चेहरे पर बड़े-बड़े दोनों जैसे दिखाई देने लगते हैं इन्हीं को हम ओपन पोर्स कहते हैं जब स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है तो पोर्स फैल जाते हैं । धूल और गंदगी जमा होने से भी पोर्स ब्लॉक होकर बड़े दिखते हैं उम्र बढ़ने पर स्किन की इलास्टिसिटी काम हो जाती है जिससे पोर्स ओपन नजर आते हैं ।

घरेलू नुस्खे जो करेंगे मदद

ओपन पोर्स को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता ,लेकिन कुछ आसान उपाय अपना कर इन्हें काफी हद तक छोटा और कंट्रोल किया जा सकता है । जैसे चेहरे पर रोज 2 मिनट तक आइस क्यूब रगड़े या पोर्स को तुरंत टाइट करता है और स्किन को फ्रेश लुक देता है । नींबू और शहद का पैक बनाकर लगाए , नींबू के रस से पोर्स की गहराई तक सफाई होती है और शहद स्किन को नमी देता है । खीरे का रस फ्रिज से ठंडा खीरा निकाले उसका रस लगाए स्किन को हाइड्रेट करता है

कुछ ज़रूरी टिप्स

दिन में दो बार चेहरा क्लीन करें
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
हेल्दी डाइट और पानी से स्किन नेचुरली ग्लो करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *