30 हजार के कीमत रेंज में ये है बेस्ट स्मार्टफोन ! बजट में यूजर्स को मिल रहा फ्लैगशिप जैसा फीचर्स

Best Smartphones : सबसे बेस्ट स्मार्टफोन कौन सा है. स्मार्टफोन खरीदने से पहले अक्सर ये सवाल आपको परेशान करता होगा. खासकर ₹30 हजार के रेंज में, दरअसल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच 30 हजार रुपये से कम कीमत वाला सेगमेंट अब पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया है. आज के समय में ग्राहक सिर्फ बेहतर कैमरा या आकर्षक डिजाइन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाले फोन तलाश रहे हैं. यही वजह से कंपनियां इस प्राइस रेंज में ऐसे स्मार्टफोन्स पेश कर रही हैं, जिनमें प्रीमियम फीचर्स के साथ फ्लैगशिप अनुभव देने की कोशिश की जा रही है. गेमिंग, फोटोग्राफी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई नए मॉडल बाजार में चर्चा में हैं.

OnePlus Nord CE 6: बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी वाला विकल्प

30 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स में OnePlus Nord CE 6 को एक संतुलित विकल्प माना जा रहा है. इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाती है.खरीदने के लिए Amazon पर देखें

Motorola Edge 60 Pro: कैमरा और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस

कैमरा और प्रीमियम लुक पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Motorola Edge 60 Pro एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ रहा है. इसमें 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 nits तक बताई गई है. फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 10MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी शामिल है. इसके अलावा 90W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग इसे प्रीमियम सेगमेंट के करीब ले जाते हैं.खरीदने के लिए Amazon पर देखें

Infinix Note 60 Pro: कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश

Infinix Note 60 Pro उन यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है, जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं. फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए 3 साल OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.खरीदने के लिए Amazon पर देखें

Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरा बना सबसे बड़ा आकर्षण

कैमरा पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Redmi Note 15 Pro चर्चा में है. फोन में 200MP कैमरा दिया गया है, जो हाई-रेजॉल्यूशन फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. इसमें 6.83 इंच OLED डिस्प्ले और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है. फोन में 6500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह बेहतर टिकाऊपन का दावा करता है.खरीदने के लिए Amazon पर देखें

Vivo T5 Pro 5G: सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन

लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए Vivo T5 Pro 5G खास विकल्प बन सकता है. इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी 3 साल OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा भी कर रही है.खरीदने के लिए Amazon पर देखें

किस यूजर के लिए कौन-सा फोन बेहतर?

30 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अब ग्राहकों के पास कई प्रीमियम विकल्प मौजूद हैं. कंपनियां इस रेंज में बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे फीचर्स दे रही हैं. जैसे बड़ी बैटरी चाहिए तो Vivo T5 Pro 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. कैमरा प्राथमिकता है तो Redmi Note 15 Pro और Motorola Edge 60 Pro आकर्षक विकल्प हैं. परफॉर्मेंस, मजबूती और बैटरी का संतुलन चाहिए तो OnePlus Nord CE 6 मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है.

नोट: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं. इनके जरिए खरीदारी करने पर Realisticmedia को आपका सहयोग मिलेगा.