Best Smart Watch : घड़ी अब सिर्फ समय नहीं बताती है. बल्कि यह दूसरे कई काम करती है. जैसे कि यह आपकी फिटनेस ट्रैक करती है, हेल्थ अपड़ेट रखती है,बाकी दूसरे काम भी यह करती है. अब आने वाले समय में यूजर्स को एक ऐसा हेल्थ फीचर मिल सकता है जो उसे बेहोश होने से पहले खतरा को लेकर हिंट करेगी. यह फीचर मिलेगा Samsung Galaxy के स्मार्टवॉच में.
यूजर्स को मिलेगा बेहतर हेल्थ फीचर
जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy Watch यूजर्स को एक ऐसा हेल्थ फीचर मिल सकता है, जो बेहोश होने (fainting) से पहले चेतावनी देने में मदद करेगा. Samsung और Chung-Ang University Gwangmyeong Hospital की संयुक्त क्लिनिकल स्टडी के बाद यह संकेत मिले हैं कि भविष्य के Galaxy Watch मॉडल Vasovagal Syncope (VVS) जैसी स्थिति को पहले पहचानने में सक्षम हो सकते हैं. VVS एक ऐसी स्थिति है जिसमें अचानक हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति कुछ समय के लिए होश खो सकता है. हालांकि यह आमतौर पर जानलेवा नहीं होती, लेकिन गिरने के कारण चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है.
AI तकनीक से पहले मिलेगा अलर्ट
रिसर्च में Samsung Galaxy Watch6 से मिले बायोसिग्नल डेटा का इस्तेमाल किया गया. इसमें मौजूद Photoplethysmography (PPG) सेंसर से हार्ट रेट और Heart Rate Variability (HRV) डेटा को रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद AI मॉडल ने उन पैटर्न्स को पहचानने की कोशिश की जो बेहोशी आने से पहले शरीर में बदलाव दिखाते हैं. स्टडी में 132 मरीजों पर परीक्षण किया गया और AI सिस्टम ने करीब 5 मिनट पहले तक fainting episode का अनुमान लगाया. जिसमें 84.6% accuracy ,90% sensitivity और 64% specificity दर्ज की.
यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
अगर Samsung इस फीचर को भविष्य की Galaxy Watch में शामिल करता है, तो यूजर को बेहोशी आने से पहले अलर्ट मिल सकता है. इससे व्यक्ति तुरंत बैठ सकता है या सुरक्षित जगह पर जा सकता है, गिरने से होने वाली चोट से बच सकता है और जरूरत पड़ने पर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांग सकता है. Chung-Ang University Gwangmyeong Hospital के Junhwan Cho के अनुसार, दुनिया में बड़ी संख्या में लोग जीवन में कभी न कभी vasovagal syncope का अनुभव करते हैं और कई लोगों को बार-बार इसकी समस्या होती है. समय से चेतावनी मिलने पर इससे होने वाली चोटों को कम किया जा सकता है.
Samsung का हेल्थ टेक पर बढ़ता फोकस
Samsung Mobile eXperience (MX) के Health R&D Group के प्रमुख Jongmin Choi ने कहा कि यह रिसर्च दिखाती है कि पहनने योग्य डिवाइस (wearables) स्वास्थ्य सेवा को post-care से preventive care की दिशा में ले जा सकते हैं. कंपनी लगातार मेडिकल संस्थानों के साथ साझेदारी कर रही है ताकि Galaxy Watch में ज्यादा एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जोड़े जा सकें. यह रिसर्च European Heart Journal Digital Health में प्रकाशित हुई है, जो बताता है कि स्मार्टवॉच जैसे कंज्यूमर डिवाइस भविष्य में हेल्थ मॉनिटरिंग में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
Amazon पर हेल्थ ट्रैकिंग, हार्ट मॉनिटरिंग और फिटनेस फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने के लिए यहां देखें…
Samsung की यह AI आधारित स्मार्टवॉच तकनीक भविष्य में कई लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. अगर यह फीचर आम यूजर्स तक पहुंचता है, तो स्मार्टवॉच सिर्फ फिटनेस डिवाइस नहीं बल्कि एक शुरुआती हेल्थ वार्निंग सिस्टम की तरह काम कर सकती है. हालांकि अभी यह फीचर रिसर्च स्टेज में है और Samsung ने इसे किसी मौजूदा Galaxy Watch मॉडल में आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया है.
नोट: इस लेख में दिए गए कुछ लिंक Affiliate Links हो सकते हैं. इनके जरिए खरीदारी करने पर Realisticmedia को लाभ मिलेगा.