Bhai dooj: बदल रहा भाई बहन का प्यार…! टेक्नॉलॉजी की दुनिया में फीकी पड़ी परंपरा की मिठास

Bhai dooj: भारतीय त्योहारों की आत्मा उनकी परंपरा और पारिवारिक मिलन में बसती है। दीपावली के ठीक बाद आने वाला भाई दूज, जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं, भाई और बहन के अटूट स्नेह और सम्मान का पर्व है. यह वह दिन है जब बहन रोली-चावल से भाई का तिलक कर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है, और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है.

सांस्कृतिक धरोहर और बदलता स्वरूप

भाई दूज का ऐतिहासिक महत्व पौराणिक कथाओं से जुड़ा है. एक कथा के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना के आमंत्रण पर उनके घर गए थे. यमुना ने प्रेम पूर्वक उनका सत्कार किया, जिसके बाद यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन के घर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा, यह कथा भाई-बहन के रिश्ते के प्यार और पवित्रता को दर्शाती है.

लेकिन आधुनिकता की लहर और बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य ने इस परंपरा के स्वरूप को बदल दिया है. भाई-बहन के बीच की दूरी जो करियर और शिक्षा के वजह से है, पर उनके दिलों की नजदीकिया जस की तस बनी हुई है.

टेक्नोलॉजी ने कम किया दूरियां

डिजिटल युग ने इस दूरी को कम करने का काम किया है. अब भाई दूज का मतलब केवल प्रत्यक्ष तिलक लगाना नहीं रह गया है, बल्कि यह वर्चुअल स्नेह का उत्सव बन गया है. वीडियो कॉल के जरिए अब हजारों भाई-बहन एक दूसरे के साथ भाई दूज मनाते है. फिजिकल मिठाई और नकद शगुन की जगह अब वर्चुअल गिफ्ट (ई-गिफ्ट वाउचर, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर) ने ले ली है. सोशल मीडिया पर ई-कार्ड्स और पुराने फोटो/वीडियो शेयर करके भाई-बहन बचपन की यादें ताजा करते हैं. दूर रहकर भी भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखने में टेक्नोलॉजी यादों का सेतु बन गई है.

आज की पीढ़ी के लिए त्योहारों का मतलब

आज की पीढ़ी के लिए भाई दूज सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि रिश्तों के महत्व को स्थापित करने का एक ईयरली रिमाइंडर है. यह पर्व उन्हें याद दिलाता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार सर्वोपरि है. डिजिटल माध्यम से मनाया गया यह त्योहार यह साबित करता है कि भावनाएँ अलग अलग शहरों की सीमाओं से परे होती हैं.आधुनिकता ने भले ही इसका रंग बदला हो, पर इसका सार नहीं बदला है. चाहे तिलक वर्चुअल हो या वास्तविक, दुआएँ हमेशा दिल से निकलती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *