Bihar Legislative Council : भाजपा ने की मानसून सत्र से पहले नेताओं और सचेतकों की सूची जारी

पटना। मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 जुलाई को नेता,  उपनेताओं, उपमुख्य सचेतकों और सचेतकों की सूची जारी की। डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को Bihar Legislative Council का उपनेता नियुक्त किया गया है, जबकि संजय प्रकाश को उपमुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा में जनक सिंह को उपमुख्य सचेतक बनाया गया है। इसके अलावा छह व्यक्तियों को सचेतक नियुक्त किया गया है: विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरिभूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह।

Bihar Legislative Council : पूर्व मुख्यमंत्री बनी नेता प्रतिपक्ष

Bihar Legislative Council में राबड़ी देवी को फिर से विपक्ष का नेता चयनित किया गया है। सत्तारूढ़ दल की ओर से जदयू एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक नियुक्त किया गया है। विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह की मंजूरी के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने अधिसूचना जारी की।

इसी महीने शुरू हो रहा है Monsoon Session

Bihar Legislative Council का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगा, जिसका समापन 26 जुलाई को होगा। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की पांच बैठकें होंगी। सरकार अन्य विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक बजट 25 जुलाई को विधानसभा में और 26 जुलाई को उच्च सदन में पारित किया जाएगा।

सत्र में हंगामेदार रहने की उम्मीद
सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपराध के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *