पटना। बाढ़ में पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 अपराधियों को गिरफ्तार (Bihar News) किया है। उनके पास से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस, 1 देसी कट्टा, 1 लैपटॉप और 4 मोबाइल बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर की गई।
कारोबारी पर फायरिंग और सीएसपी लूटकांड में शामिल
एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि बेलछी क्षेत्र में सोना कारोबारी पर फायरिंग के मामले में 5 अपराधियों—कुंदन कुमार उर्फ गेड़ा, धनंजय कुमार उर्फ पतला पानी, विपिन कुमार, रितेश कुमार—को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अपराधी सीएसपी लूटकांड में भी शामिल थे और इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। सभी की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है।
पुलिस टीम पर हमला करने वाले अपराधी भी पकड़े गए
अथमलगोला पुलिस ने पुलिस टीम (Bihar News) पर हमले के आरोप में अबोध यादव उर्फ बाला और मंटू यादव उर्फ मंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या के प्रयास में सतीश कुमार और विकास कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में अपराध पर काबू पाया जा सके।