कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज( 26 सितंबर) को कटिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों के माध्यम से जिले को कई तोहफे देंगे। इनमें जिला अतिथि गृह की नई बिल्डिंग, महिला आई.टी.आई के प्रशिक्षण केंद्र और कई थानों के नए भवन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त ने उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आएंगे। निरीक्षण के बाद प्रमंडल आयुक्त ने कटिहार जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हैं।
विकास की नई राहें खुलने की उम्मीद
मुख्यमंत्री के इस दौरे से कटिहार में विकास की नई राहें खुलने की उम्मीद है, और स्थानीय लोगों को कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ मिलने की संभावना है।