Bihar News : काजू चोरी मामले में पुलिस अधिकारी का बेटा गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

पटना।बिहार की राजधानी पटना में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पटना पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे को पटना के एक मॉल से काजू चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारी के बेटे के साथ उसके एक दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है। घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार इलाके की है। 14 अगस्त को बिहार के आरा में तैनात एक पुलिस अधिकारी का बेटा अपने एक साथी के साथ स्मार्ट बाजार मॉल गया था। बताया जा रहा है कि उसने मॉल से काजू (cashew) का एक पैकेट चुरा लिया। मॉल से बाहर निकलते समय एग्जिट प्वाइंट पर लगे सुरक्षा उपकरण से चोरी का पता चल गया। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारी के बेटे और उसके दोस्त को पकड़ लिया और शास्त्रीनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शास्त्रीनगर पुलिस ने अधिकारी को भी उसके बेटे की हरकतों की जानकारी दी। फिलहाल अधिकारी के बेटे और उसके साथी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले के बारे में कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बच रही है।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *