पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार की हलचल का केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्षी नेता तेजस्वी यादव (Nitish and Tejashwi) के बीच हाल ही में हुई मुलाकात है। दोनों नेताओं के बीच इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक आपातकालीन विधायक बैठक बुला ली है, जिससे राज्य की राजनीति में तगड़ा हड़कंप मचा हुआ है।
इसलिए मिले थे Nitish and Tejashwi
ज्ञात हो कि करीब 8 महीने बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Nitish and Tejashwi) की मुलाकात के बाद, RJD के नेताओं और बीजेपी -जदयू विधायकों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। हालांकि यह मुलाकात राज्य में सूचना आयुक्त के पद पर होने वाली नियुक्ति को लेकर थी। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात में राज्य की राजनीतिक स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की, जिससे पार्टी के अंदर काफी गहमागहमी देखी जा रही है। खबर है की आगामी चुनाव और राज्य में हो रहे राजनीतिक उठा पटक के बीच RJD विधायकों की इस बैठक में पार्टी की रणनीतिक दिशा और आगामी राजनीतिक कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान, तेजस्वी यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जो बिहार की राजनीति के वर्तमान परिदृश्य को प्रभावित कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा
संदेह जताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात (Nitish and Tejashwi) के बाद पार्टी विधायकों की बैठक आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति के दृष्य को नए सिरे से आकार दे सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के बाद बिहार में नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं, जो राज्य की सत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। हालांकि वो ऐसे किसी भी बड़ी संभावना से इनकार भी कर रहें है।