पटना। बिहार के बेगूसराय में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या (Murder Case) के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक किशोर को गिरफ्तार किया है। SP मनीष कुमार के अनुसार, आरोपी मृतक संजीवन का बेटा है, जिसने अपने पिता और सौतेली माँ द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण अपने पिता, सौतेली माँ, भाई और बहन की हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार यह घटना 9 अगस्त की रात को हुई। आरोपी ने हत्या (Murder Case) करने के लिए डंडे और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। पुलिस ने लड़के के कबूलनामे के आधार पर हत्या में प्रयोग हथियार बरामद कर लिए हैं। SP मनीष कुमार ने बताया कि अश्विन ( भोलू या अस्मित राज ) नाम के लड़के ने आधी रात को अपने हथौड़े, चाकू और डंडे का इस्तेमाल कर पिता, सौतेली माँ, भाई और बहन की हत्या कर दी। हमला के तुरंत बाद मौके पर संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संजीवन महतो की पहली शादी से 17 वर्षीय बेटे अश्विन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वर्तमान में 10वीं कक्षा का छात्र है।
Murder Case : आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ के दौरान अश्विन ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। घटना वाली रात वह अपनी मौसी के घर पर रुका था। आधी रात के बाद वह छत के रास्ते घर में घुसा और अपने परिवार के सदस्यों पर लोहे के भारी औजार से हमला कर दिया और फिर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसने खून से सने कपड़े और हथियार बालन नदी के पास एक गड्ढे में छिपा दिए और नहा-धोकर घर लौट आया। मिली जानकारी के अनुसार अश्विन के पिता ने उसे खाना और पैसे देना बंद कर दिया था, जिससे उसे अपने चाचा और दादा-दादी के साथ रहना पड़ रहा था। उसकी सौतेली माँ अक्सर उसके पिता को उसे पीटने के लिए उकसाती थी और घटना से तीन दिन पहले उसके पिता ने उसे बुरी तरह पीटा।
Murder में उपयोग चीजें बरामद
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद कर ली हैं। मामले के अन्य विवरण को उजागर करने के लिए जांच जारी है।