Bihar Crime: जमीन विवाद को लेकर बिहार में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार

पटना। बिहार के आरा में लगातार बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियां से लोगों में दहशत का माहौल है। इसमें एक और मामला जुड़ गया है। जिले अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के चलते मां और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। गुरुवार को स्थानीय ग्रामीण शौच के लिए सोन घाट की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें शवों की दिशा से दुर्गंध आती दिखी और तीनों शव देखकर वे चौंक गए। भोजपुर के SP प्रमोद कुमार यादव ने पुष्टि की कि हत्याएं पिछले ज़मीन विवाद का नतीजा थीं। पुलिस ने मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ़्तार किया है और अपनी जांच जारी रखे हुए है।

मां और दो बेटों की हत्या

हत्या करने के बाद बदमाशों ने तीनों शवों को सोन नदी के किनारे फेंक दिया और फिर मौके से फरार हो गए। मृतक दो दिनों से घर से लापता थे और दोनों के शव एक साथ मिले। मृतकों की पहचान नूरपुर गांव की शांति कुंवर और उसके दो बेटों सुधन कुमार और बुधन कुमार के रूप में हुई है। हत्या की खबर मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

जमीन विवाद के कारण हत्या

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि हत्या की मुख्य वजह जमीन विवाद था और स्थानीय नामजद लोग इस अपराध में शामिल थे। पुलिस ने भोला चौधरी समेत दो संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, नूरपुर गांव का सुधन चौधरी 12 अगस्त को शौच के लिए बाहर गया था और वापस घर नहीं लौटा। उसकी मां शांति कुंवर और उसका भाई बुधन चौधरी उसे खोजने निकले लेकिन वे भी उसी समय लापता हो गए।

क्रेडिट -मीडिया इनपुट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *