Bihar : केंद्रीय बजट से बिहार में तेजी के साथ होगा विकास : नित्यानंद राय

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय बजट की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार को आवंटित धनराशि से राज्य के विकास में उल्लेखनीय तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बिहार का विशेष स्थान है और प्रधानमंत्री हमेशा राज्य की प्रगति के लिए चिंतित रहते हैं। यही कारण है कि बजट में इतनी बड़ी राशि आवंटित की गई है।

डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास : BJP

उन्होंने बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। राय ने जोर देकर कहा कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार आई है, तब से राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नही होने पर RJD का बड़ा बयान, कहा बीजेपी से नाखुश हैं CM

नित्यानंद राय ने किया RJD पर किया हमला

उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को पहले बदनाम किया गया और विकास से दूर रखा गया। बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री की चिंता स्वाभाविक है। केंद्रीय बजट में धनराशि के आवंटन से बिहार में तेजी से विकास होगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *