क्या होता है Cardiac Arrest जिसके कारण शेफाली जरीवाला की मौत का दावा किया जा रहा… ? 

Shefali Jariwala Passed Away : लोकप्रिय अभिनेत्री और कांटा लगा गाने से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को 42 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी स्थित लोखंडवाला इलाके में अपने घर पर शेफाली को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पति पराग त्यागी उन्हें फौरन पास के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें डेड ऑन अराइवल करार दे दिया.

Shefali Jariwala की मौत पर संदेह !

मीडिया रिपोर्ट में अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अभिनेत्री  की मौत की वजह का संभावित कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) हो सकता है. हालांकि कूपर अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (AMO) के मुताबिक अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी. इस बीच मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शेफाली के घर जाकर जांच की है. घर की तलाशी ली गई, जिससे ये मामला संदेहास्पद भी माना जा रहा है. हालांकि अब तक किसी भी तरह की गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं यह कार्डियक अरेस्ट कितना खतरनाक हो सकता है.

Cardiac Arrest क्या है?

कार्डियक अरेस्ट एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें अचानक दिल की धड़कन रुक जाती है. इसका मतलब है कि दिल खून पंप करना बंद कर देता है,जिससे शरीर के जरूरी अंगों खासतौर पर मस्तिष्क तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. यह स्थिति कुछ ही मिनटों में जानलेवा बन सकती है अगर तुरंत इलाज न मिले.

किसे आ सकता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट मुख्यतः दिल की इलेक्ट्रिकल प्रणाली में खराबी के कारण होता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:

  • अचानक अनियमित धड़कन (Arrhythmia) — जैसे कि Ventricular Fibrillation
  • हार्ट अटैक (Heart Attack) — कार्डियक अरेस्ट का एक बड़ा कारण
  • जन्मजात दिल की बीमारियां
  • बहुत अधिक ब्लड प्रेशर या कम ब्लड प्रेशर
  • ड्रग्स या ओवरडोज़
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन (Potassium, Magnesium आदि)

कार्डियक अरेस्ट के प्रमुख लक्षण

  • अचानक बेहोशी (Sudden Collapse)
  • सांस लेने में रुकावट या रुक जाना
  • दिल की धड़कन का अचानक बंद होना
  • सीने में तेज दर्द या दबाव
  • बहुत तेज या अनियमित धड़कन
  • बेहोशी जैसा महसूस होना या चक्कर आना
  • त्वचा का नीला पड़ना या ठंडी हो जाना

क्या करें अगर किसी में कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखे ?

तुरंत CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दें. जो दिल और फेफड़ों की सहायता से खून और ऑक्सीजन को शरीर में बनाए रखने में मदद करती है. अगर उपलब्ध हो AED (Automated External Defibrillator) का इस्तेमाल करें . एम्बुलेंस (Emergency Services) को तुरंत बुलाएं.

cardiac arrest से खुद को कैसे बचाएं?

  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
  • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
  • स्ट्रेस कम करें और नियमित व्यायाम करें
  • हेल्दी डाइट लें

कार्डियक अरेस्ट एक साइलेंट किलर हो सकता है. इसलिए इसके लक्षणों को समझना और समय रहते एक्शन लेना ज़रूरी है. अगर किसी को अचानक गिरते या बेहोश होते देखें, तो समय बर्बाद न करें और CPR शुरू करें और इमरजेंसी मदद लें. इससे जान बचाई जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *